Teachers Day News, Photos, Videos
News in Hindi
My father is my teacher : Deepika Padukone
मुंबई। हर इंसान के जीवन में कोई न कोई गुरु तो होता ही है जो मार्गदर्शन कर सके। एक सच्चा गुरु ही सही पाठ पढ़ा सकता है, मुश्किलों से जूझना सिखाता है, आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है।
प्रख्यात अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिता प्रकाश पादुकोण को अपना गुरु मानती हैं। प्रकाश जी बैडमिन्टन के जाने-माने अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने दीपिका के हर फैसले पर उनका साथ दिया। उनका बस यही मानना था कि दीपिका जिस भी क्षेत्र में जाएं वहां नाम कमाएं।
दीपिका ने पिता की इस बात को साबित करके दिखा भी दिया पर सबसे महत्वपूर्ण चीज जो दीपिका ने अपने पिता से सीखी है वो है स्पोर्ट्समैनशिप। दीपिका के मुताबिक, 'पापा सदा इस बात पर अटल रहे कि कॉम्पटिशन चाहे कितना भी तगड़ा क्यों न हो, इंसान को ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। छल से जीतकर भले ही कोई नंबर वन बन जाए लेकिन वह कभी सफल नहीं होता है। इस बात को मैंने अपने जेहन में बसा लिया है।'
Source-http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-my-father-is-my-teacher-deepika-padukone-10483259.html
My dad is my best teacher says Amitabh
मुंबई। अमिताभ बच्चन अपने पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन को अपना गुरू मानते हैं। उनके जीवन के अनुभवों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षक की बात आने पर मुझे पिताजी ही याद आते हैं।
अमिताभ कहते हैं मै गुरुओं में सर्वोच्च स्थान पिताजी को देता हूं। पिताजी की मौजूदगी नहीं है लेकिन उनकी सिखाई बातें मेरे साथ हमेशा रहेंगी।
इंसान चाहे कितना ही सफल हो जाए गुरू की अहमियत हमेशा रहती है। गुरू हर परिस्थिति में हमें याद आते हैं और उनकी सिखाई बातों से हम आगे बढ़ते हैं।
Source-http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-my-dad-is-my-best-teacher-says-amitabh-N17342.html
शिक्षक दिवस
Teachers day celebration
ज्ञान हमें शक्ति देता है और प्रेम हमें परिपूर्णता देता है। ऐसी सोच रखने वाले शिक्षक को प्रणाम। हमारे देश में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तरह दुनिया के अन्य देशों में भी शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा है। प्रत्येक देश में अलग-अलग तारीख को यह दिवस मनाया जाता है। इसके महत्व को देखते हुए यूनेस्को ने पांच अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस घोषित कर रखा है।
आधुनिक भारत के निर्माण में यदि कहा जाए कि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तो यह कहना गलत नहीं होगा।
शिक्षाविदों ने छात्रों को शिक्षा देकर देश का भविष्य तो तैयार किया साथ ही अपना योगदान विज्ञान, साहित्य, योग, राजनीति में भी दिया। इस वजह से आज भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप होती है।
source- http://www.jagran.com/news/national-teachers-day-celebration-9635850.html